नवगछिया : संतसेवी महर्षि परमहंस जी महाराज की जयंती समारोह बड़े ही धूमधाम के साथ संपन्न -Naugachia News

EVENT

नवगछिया: बाजार स्थित सतसंग मंदिर में बुधवार को संतमत सत्संग मंदिर नवगछिया में संतसेवी महर्षि परमहंस जी महाराज की जयंती समारोह बड़े ही धूमधाम तरीके से अनुमंडल के गुरु भक्तों के द्वारा मनाई गयी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस उपलक्ष में भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें अनुमंडल के सभी धर्म प्रेमी गुरु भक्त जनों ने भोजन को प्रसाद के रुप मे ग्रहण किया तथा सत्संग में परमानंद बाबा रविनंदन बाबा और पुरुषोत्तमनंद बाबा का प्रवचन हुआ।

फूल बाबा के द्वारा आध्यात्मिक भजन संगीत किया गया जिसमें हजारों लोगों ने श्रवण कर आत्म लाभ उठाया। कार्यक्रम की जानकारी नवगछिया संतमत सत्संग के अध्य्क्ष श्री श्यामसुंदर केडिया द्वारा दी गई