नवगछिया : नवगछिया के रामधारी इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय प्रांगण में दो दिवसीय बिहार स्कूल स्पोर्ट्स उत्सव तरंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मौके पर 17 तरह के विभिन्न खेलों का आयोजन हुआ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार झा ने बताया कि स्पर्धा में 17 वर्ष आयु वर्ग के बालक, बालिका 14 वर्ष के आयु वर्ग वाले बालक, बालिका एवं 12 वर्ष के आयु वर्ग वाले के बालक बालिका ने हिस्सा लिया। बालक वर्ग 60 मीटर दौड़ में प्रिंस कुमार, कोमल कुमारी, सौ मीटर दौड़ में सरताज अंसारी, आयुष प्रिया, इमरान आलम और पूजा कुमारी विभिन्न वर्गों में अव्वल रहे।
अमरजीत कुमार और गुड़िया कुमारी को 800 मीटर दौड़ में प्रथम पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंदन कृष्णन, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार झा मार्गदर्शन दल के प्रधानाध्यापक सपोर्ट शिक्षक अजय कुमार झा राजाराम विनय कुमार ज्ञान चंद्र ज्ञानी आदि लोग उपस्थित थे।

