नवगछिया : गंगा कोसी दियारा में फसल लूटने वाले अपराधियो पर नकेल कसने की पूरी तैयारी कर ली गयी है। अगर अपराधी अवैध रूप से रंगदारी मांगता है, तो उसके ऊपर पुलिस विधिवत कानूनी कार्रवाई करेगी। यह बात नवगछिया पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान कही।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उन्होंने बताया कि पुलिस किसानों के सहयोग के लिए तैयार है। अगर पीड़ित समय पर जानकारी दे देता है तो जरूर कार्रवाई होती है। एसपी ने कहा कि हम लोग पिछले दो साल की तरह इस वर्ष भी घुड़सवार दस्ता को दियारा में लगाएंगे जिसकी सुरक्षा में फसल तैयार होगी। कोसी दियारा में पुलिस पिकेट पर बीएमपी जवान को प्रतिनियुक्त किया जाएगा। फसल की कटाई के समय में नाव से पुलिस अधिकारी भी गश्त करेंगे।
एसपी ने कहा कि नवम्बर माह में उत्कृष्ठ कार्य के लिए रंगरा थानाध्यक्ष बिट्टू कमल को प्रथम पुरस्कार दिया गया है जबकि खरीक थाना अध्यक्ष को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्होंने बताया कि दियारा में पिछले दिनों सीमावर्ती क्षेत्र में गोलीबारी को लेकर के नवगछिया के कुछ अपराधियों के मारे जाने की सूचना है।

लेकिन मात्र एक अपराधी मरने का पुष्टि हो पाया है। गोपालपुर के सोनू यादव की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर उन्होंने बताया कि सोनू यादव की हत्या की पुष्टि अभी तक नहीं हो पायी है। इसलिए हम लोग उसकी गिरफ्तारी के लिए फिर से कुर्की जब्ती एवं अन्य कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं।
