महर्षि बाल्मिकी जयंती धुमधाम से मनाया गया

EVENT

img_20161017_32112

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नारायणपुर – प्रखंड के  आदॆश कुशवाहा पुस्तकालय बलाहा में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में महर्षि बाल्मीकि जी का जन्मोत्सव मनाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जवाहर नवोदय विद्यालय भागलपुर के उपप्राचार्य श्री विपिन कुमार ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया. कार्यक्रम का संचालन विजय सिंह कुशवाहा ने किया. मौके पर मौजूद जिला सामाजिक समरस्ता प्रमुख प्रो0 भोला कुमर ने कहा की इंसान की इच्छा शक्ति यदि मजबूत हो तो कोइ भी काम आसान हो जाता है अज्ञानी परम ज्ञानी हो जाता है इसका जीवंत उदाहरण हमारे आदि कवि महर्षि बाल्मीकि है. वहीं विद्धार्थी परिषद के कठिहार के संगठन मंत्री हेमन्त मिश्रा ने कहा की देश को गर्त मे जाने से केवल हमारी संस्कृति ही बचा सकती है. मौके पर बजरंग दल संयोजक चितरंजन जी, विद्धार्थी परिषद के काॅलेज मंत्री कुमार गौरव, सियाराम यादव, राज कुमार शर्मा, सचिदानंद शर्मा दिनेश यादव, राजेश कुमार यादव, सुशील जी, तथा हैप्पी आनंद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.