बिहपुर : प्रखंड के मड़वा गांव स्थित बाबा बज्रलेश्वरनाथ धाम में हाड़ कंपा देने वाली ठंड होने के बावजूद मकर संक्रांति पर पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। अहले सुबह से श्रधालु नन्हाकार गंगा घाट ,बोचाही गंगा घाट व अगुवानी गंगा घाट से स्नान कर वज्रलेस्वनाथ धाम पहुंचे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जहां मां काली ,भगवान विश्वकर्मा ,व ठाकुर जी का पूजा अर्चना किया ।साथ मंदिर ठाकुरवाड़ी में रह रहे संतों को श्रद्धालु भक्तों ने चूड़ा , तिलवा , गुड़ व रुपये आदि दान स्वरूप दिये । वही ठाकुर वाड़ी के महंत राजेंद्र दास जी महराज ने बताया की मकर संक्रांति पर गंगा स्नान कर दान पुण्य करने से अश्वमेध यज्ञ के बराबर फल की प्राप्ति होती हैं ।पंडित बेदानंद झा ने बताया इस पर्व पर बच्चे अपने बड़ों से तिल व गुड़ लेकर आशीर्वाद प्राप्त करते है ।

आज दिन दान देने का विशेष महत्व महत्व सनातन धर्म में बताया गया है । वही इस पर्व पर लोगों में खासा उत्साह देखा गया ।बड़े बुढो ने अपने से छोटे को तिल व गुड़ का प्रसाद देकर आशीर्वाद भी दिया ।इस पर्व पर प्रखंड में उत्सबी माहौल रहा साथ लोगों ने एक दूसरे से गले मिल कर मकर संक्रांति पर्व की बधाई दी।
