नवगछिया : कटिहार बरौनी रेलखंड के नारायणपुर रेलवे स्टेशन पर हॄदय गति रुकने से वृद्ध की मौत-Naugachia News

बिहपुर

नारायणपुर – कटिहार बरौनी रेलखंड के नारायणपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार की अहले सुबह मनोहरपुर निवासी कटिहार जा रहे करीब साठ वर्षीय वृद्ध पोली सिंह क़ी हॄदय गति रुकने से प्लैटफॉर्म संख्या एक पर मौत हो गया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

परिजनों ने बताया कि पोली सिंह अपनी बेटी के घर कटिहार जाने के लिए नारायणपुर स्टेशन पर सुबह ट्रेन का इंतजार कर रहा था. ठंड और वृद्ध होने के कारण हृदय गति रुक गया. जिससे प्लेटफार्म पर ही मौत हो गया.

मौत की सुचना पर परिजनों ने स्टेशन पहुंचकर शव को घर लाया. पोली सिंह अपने पीछे पत्नी ललिता देवी, दो पुत्र बबलू, दिलखुश व पुत्री गायत्री और नविता को छोड़ चल बसे. बिहपुर आरपीएफ इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया कि सुचना मिलने पर आरपीएफ व जीआरपी जवान के पहुंचने से पहले परिजन शव को लेकर चले गए थे.