मकंदपुर चौक पर बीती रात को दवा व खाद दुकानों में चोरी, नगदी गायब-Naugachia News

गोपालपुर

गोपालपुर : गोपालपुर थाना क्षेत्र के मकंदपुर चौक पर बीती रात को अञात चोरों ने सचिन मेडिकल हॉल व चौधरी खाद भंडार में अञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली जानकारी के अनुसार सचिन मेडिकल हॉल के आगे से किवाड को तोडकर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया तथा चौधरी खाद भंडार में पीछे से दिवाल को काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया. दुकानदारों ने चोरी की इस घटना की सूचना गोपालपुर पुलिस को दी.

सूचना मिलने पर गोपालपुर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि अभी तक दुकानदारों द्वारा लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. फिर भी पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है.