नवगछिया : रंगरा में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान 170 बोतल विदेशी शराब बरामद -Naugachia News

गोपालपुर

नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र के रंगरा मंडल टोला में गुप्त सूचना के आधार पर रंगरा पुलिस द्वारा की गई छापेमारी के दौरान रंगरा निवासी सुशील मंडल के घर से 170 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई है. बरामद शराब पंजाब राज्य के चंडीगढ निर्मित राजधानी व्हिस्की ब्रांड की है. जो सभी के सभी 900 एमएल के साईज में है. इस बाबत रंगरा थाना अध्यक्ष जवाहर लाल सिंह ने बताया कि सुबह के लगभग 8 बजे गुप्त सूचना मिली कि रंगरा का एक अवैध शराब कारोबारी युवक चंडीगढ़ से शराब लेकर रंगरा आ रहा है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस छापेमारी के दौरान 170 बोतल विदेशी शराब बरामद

– शराब के साथ एक कारोबारी युवक भी गिरफ्तार

सूचना मिलते ही रंगरा थानाध्यक्ष जवाहर लाल सिंह, सहायक अवर निरीक्षक उपेंद्र मुखिया, सहायक अवर निरीक्षक मुनव्वर खान के अलावे सशस्त्र पुलिस बलों द्वारा रंगरा स्थित सुशील मंडल के घर पर छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान घर के एक कमरे में रखे गए कुल छः बैगों में कुल 170 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया. मौके पर मौजूद कारोबारी युवक सुशील मंडल को को पुलिस ने तुरंत हिरासत में ले लिया.

हिरासत में लिए गए युवक ने पुलिस पूछताछ के क्रम में बताया कि वह चंडीगढ़ से शराब लेकर खगड़ीया रेलवे स्टेशन पर उतरे थे. इसके बाद वे खगरिया रेलवे स्टेशन से उतरकर एक टेंपो को रिजर्व किया और शराब को लेकर रंगरा स्थित घर तक पहुंचा. बताया जा रहा है कि शराब की खेप आगामी दीपावली के मौके पर बेचने के लिए लाई गई थी. इस बाबत चौकीदार के बयान पर रंगरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कारोबारी युवक को बुधवार को जेल भेजा जाएगा.