★ देर रात हुई पंचायती, भाजपा नेता को कराया गया उठक-बैठक
★ फिर दोनों को बांड भरवाकर छोड़ा गया
★ भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष ने कहा, आरोपी युवक नहीं है भाजपा का नेता
★ प्रकरण बना चर्चा का विषय सोशल मीडिया में वीडियो वायरल
नारायणपुर : नारायणपुर प्रखंड के जयपुर चूहर पूरब पंचायत के बलाहा गांव में भाजपा के कथित नेता पिंटू साह को गांव की ही एक आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका के साथ मंगलवार को मध्य रात्रि में आपत्तिजनक अवस्था में रंगेहाथ पकड़ लिया है. ग्रामीणों ने देर रात ही दोनों को अपने कब्जे में लेकर मुखिया तानिशी सिंह के दरवाजे पर गए और देर रात ही वहीं पर पंचायती लगाई गयी. पंचायती में पिंटू साह और आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका को दोषी पाया गया. पंचायत के आदेश पर आंगनबाड़ी सेविका को सार्वजनिक रूप से माफी मांगने का आदेश दिया गया तो दूसरी तरफ पिंटू साह को दंड स्वरूप सार्वजनिक रूप से उठक-बैठक कराया गया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पंचायती में दिए गए आदेश का पालन करने के बाद दोनों को बांड भरवाया गया फिर दोनों को मुक्त किया गया. भाजपा नेता पिंटू शाह ने कहा है कि ग्रामीणों ने उसके साथ जानवरों जैसी हरकत की है और उसे उन लोगों ने बुरी तरह से पीटा है जिससे वह काफी आहत हैं. इस प्रकरण का वीडियो दिनभर सोशल मीडिया में वायरल रहा. वीडियो में दिखाया गया है कि भाजपा नेता उठक-बैठक कर रहे हैं और आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका लोगों से हाथ जोड़कर माफी मांग रही है. इधर ग्रामीणों का कहना है कि कई दिनों से आंगनबाड़ी सेविका और भाजपा के कथित नेता के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था.
दोनों खुलेआम आपत्तिजनक अवस्था में देखे जा रहे थे जिससे समाज में गलत संदेश जा रहा था. खासकर नई पीढ़ी के युवक-युवतियों पर इसका गलत प्रभाव पड़ रहा था. मंगलवार को देर रात मध्य रात्रि में जब पिंटू आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका के घर आया जो वे लोग चौकस थे. जब उन लोगों ने झांककर देखा तो दोनों कमरे में आपत्तिजनक अवस्था में थे. इसके बाद दोनों को कमरे से निकाला गया और फिर पंचायती के लिए ले जाया गया. करीब 50 लोगों ने एकमत होकर दोनों को संकेतात्मक रूप से दंड दिया है. दोनों ने आगे से इस तरह का कार्य ना करने की तौबा की है.


कहती है आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका
आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका ने कहा कि वह अकेली है, उनके पति की मृत्यु हो गई है. मंगलवार को दिन में उनके घर की बिजली खराब हो गई थी दिन में ही उन्होंने पिंटू साह को बिजली ठीक करने के लिए फोन करके घर आने को कहा था. क्योंकि पिंटू दिन में घर पर नहीं था वह भागलपुर गया हुआ था इसलिए वह रात में बिजली ठीक करने के लिए आपके घर पर आया. लेकिन उनके पड़ोसी ने गलत अफवाह फैलाया और पिंटू के साथ साथ उन्हें बदनाम करने का काम किया. सेविका ने कहा कि वह अकेली महिला है इसलिए पूरे समाज से लड़ने की क्षमता होश में नहीं है. यही कारण है कि उन्होंने सुबह थाने में लिखकर कुछ नहीं दिया है.
पिंटू साह ने कहा
पिंटू साह ने कहा कि पंचायत की राजनीति को लेकर उन्हें फंसाया गया. आंगनबाड़ी सेविका के घर पर बिजली ठीक करने के लिए गया था. बिजली ठीक करने का काम भी करता है. पिंटू का कहना है कि उसने कोई गलत काम नहीं किया है उसकी बेवजह पिटाई की गई, उसे अपमानित किया गया. कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए. वह गांव में अल्पसंख्यक हैं और राजनीति की मुख्यधारा से भी जुड़े हैं. यही कारण है गांव के कुछ दबंग लोग उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं.
भवानीपुर थाना अध्यक्ष को मामले की जानकारी तक नहीं
एक तरफ पूरा प्रकरण इलाके में सोशल मीडिया के माध्यम से आग की तरह फैल गया है. नवगछिया के कई लोगों के मोबाइल में बड़े चाव से वीडियो देखने जा रहे हैं तो दूसरी तरफ भवानीपुर के थाना अध्यक्ष को मामले की जानकारी नहीं है. भवानीपुर के थाना अध्यक्ष जयंत कुमार ने कहा कि उन्हें इस तरह के मामले की किसी प्रकार की जानकारी नहीं है.
भाजपा प्रखंड अध्यक्ष ने कहा भाजपा नेता नहीं है पिंटू साह
नारायणपुर भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष नीलांबर झा नीलू ने कहा कि पिंटू शाह पूर्व में पार्टी का पंचायत अध्यक्ष हुआ करता था. वर्तमान में पिंटू शाह किसी तरह के पद पर नहीं है. लेकिन जब भाजपा जैसी संस्कारों वाली पार्टी का नाम इस मामले में उछाला जा रहा है तो वह पार्टी अस्तर से एक प्रतिनिधिमंडल बनाकर मामले की जांच करेंगे. जांच में जो भी बातें सामने आएगी उस पर यथोचित कार्यवाही की जाएगी.
