नारायणपुर- प्रखंड के मधुरापुर बाजार में शनिवार को माँ काली मंदिर परिसर में पुजा करने आए श्रद्धालु महिलाओं से उच्चकौं ने गले से चैन उड़ा लिये.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नवटोलिया निवासी धनवंती देवी के गले से दो भर की सोने की चैन गले से उड़ा लिये.दुसरी और भवानीपुर निवासी सुलेखा देवी के गले से 54 हजार रुपये की लागत से चैन उड़ा लिया. वहीं बलाहा निवासी नवविवाहिता ज्योति देवी के गले से चैन उड़ा लेने का मामला प्रकाश में आया है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मेला कमेटी के द्वारा भवानीपुर पुलिस को दुरभाष पर चैन झपटमारी को लेकर जानकारी दी. मौके पर पहुंचे पुलिस ने कटिहार जिले की रिंकी देवी को हिरासत में लेकर पुछताछ के लिए थाना ले गए. वहीं थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने बताया कि चैन छिनतई मामले में किसी के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है.

