छठ घाटो पर स्वच्छता के लिए जागरूक करेंगे प्रेरक
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नवगछिया से सभी छठ घाटो पर कर्मी की हुई प्रतिनियुक्ति
नवगछिया : लोक आस्था का पर्व डाला छठ को शांति पूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर अनुमंडल प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर तैयार शुरू कर दी गई है. नवगछिया अनुमंडल के सभी प्रखंड में होने वाले छठ पर्व को लेकर छठ घाटो की सफाई एवं विधि व्यवस्था को लेकर सभी बीडीओ, सीओ व थानाध्यक्ष को नवगछिया एसडीओ डॉ आदित्य प्रकाश ने कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया है. वहीं उन्होंने छठ घाटो पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी को अपने अंतर्गत घाटो पर अपने दायित्वों को अच्छे ढंग से निर्वाहन करेंगे और त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराएंगे. उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वालो पर कठोर कार्रवाई होगी. वही उन्होंने कहा कि छठ पूजा के मौके पर विधि व्यवस्था को लेकर प्रखंड स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना होगी.

कहीं भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना होने की स्थिति में संबंधित पदाधिकारियो को सूचित करने की अपील लोगों से की है. इसके साथ साथ उन्होंने लोगों को घाटो पर स्वच्छता बनाए रखने की अपील की है. नवगछिया प्रखंड के कलबलिया घाट तेतरी, विजय घाट, कोरचक्का घाट, सकुचा घाट, कदवा दियारा पंचायत घाट, गंगा प्रसाद घाट पकरा, यमुनिया पंचायत घाट, खगड़ा पंचायत घाट, जगतपुर पंचायत घाट, ढोलबज्जा पंचायत घाट एवं खैरपुर पंचायत घाट के स्वच्छता कर्मी की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है. इन कर्मियों को लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गई है.

