नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल के एसपी आवास के बगल में माँ कामाख्या पेट्रोल पम्प में पेट्रोल व डीज़ल के दाम में कमी होने के बाद भी डीज़ल पुराने रेट पर ही मिल रहा है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कटिहार निवासी राजीव रंजन जब शनिवार को अपने स्कोर्पियो गारी बी आर 11वाय 3143 गारी में तेल लेने पेट्रोल पम्प पर पहुचे, जिसके बाद उन्होंने अपने गारी में 1500 रुपये का पेट्रोल लिया तो उनको 23.83 लीटर डीज़ल मिला जबकि 25.19 लीटर डीज़ल मिलना चाइये था. गारी मालिक ने जब पंप से रसीद माँगा तो उसे पुराने रेट से ही रसीद दिया गया.


इसके बाद जब उन्होंने इसकी शिकायत पेट्रोल पंप के अंदर जा कर की तो बोला गया कि अभी इसी रेट से तेल मिलेगा. मालूम हो की तेल कम्पनी द्वारा सुक्रवार की रात के बाद से डीज़ल के रेट में 2 रुपये 91 पैसा और पेट्रोल के दाम में 3 रुपये 77 पैसा की कमी की गयी है.
क्या कहते हैं पंप प्रबंधक
नवगछिया एसपी आवास स्थित माँ कामाख्या पेट्रोल पंप के महेश कुमार से बात करने पर बताया गया कि ऊपर से ही कंप्यूटर पर जो रेट अंकित किया जाता है, उसी दाम पर हमलोग तेल देते हैं.
