नवगछिया : तेतरी मुखिया पुत्र पुलिस से बदसलूकी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल-Naugachia News

सूचना/खबरे

नवगछिया थाना के तेतरी जीरोमाइल चौक पर पान दुकान से दो लाख की रंगदारी मांगने और पुलिस से बदसलूकी करने के आरोपी तेतरी मुखिया पुत्र हरेन्द्र कुमार को नवगछिया थानाध्यक्ष ने गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

‘ तेतरी जीरोमाइल चौक पर दुकानदार से मांगी थी रंगदारी .
‘ पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

‘ तेतरी जीरोमाइल चौक पर दुकानदार से मांगी थी रंगदारी .
‘ पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

तेतरी जीरोमाइल चौक पर चाय-पान दुकानदार रवि कुमार ने हरेन्द्र कुमार पर दो लाख की रंगदारी मांगने, मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले की जांच करने गई पुलिस पदाधिकारी के साथ भी उसके द्वारा बदसलूकी की गयी थी। घटना के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।.