नवगछिया : नवगछिया थाना थाना क्षेत्र के तेतरी निवासी अवधेश चौधरी के 25 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार ने नवगछिया थाना में आवेदन देकर कहा कि 2 अक्टूबर को रात में 10 बजे वह अपनी मां बहन के साथ तेतरी दुर्गा मंदिर से मेला देख कर घर वापस लौट रहा था. तभी अचानक धनंजय के लीची बगीचा के पास दो मोटरसाइकिल पर सवार पांच युवक प्रमोद दास, ललन दास, मनीष दास, विश्वमनी दास और राहुल राय सभी एक साथ होकर गाली गलौज करने लगे तथा लाठी एवं बन्दुक लहराते हुए आए और मुझसे मारपीट करने लगे एवं मेरे गले के सोने का चैन व पर्स विश्वमनी दास ने छीन लिया.तभी मेरी मां बहन जोर से शोर मचाने लगी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इसके बाद सभी आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर बन्दुक लगाते हुए भाग गए. इसके बाद सुबह जब मैं सुबह गांव के लोगों के साथ अपना चैन वापस वापस मांगने उसके घर पहुंचा तो अभिभावकों द्वारा मुझे भरोसा दिलाया गया की चैन वापस दे दिया जाएगा,

अन्यथा नया चैन खरीद कर दिया जाएगा. इसी भरोसे का इंतजार करते हुए जब पुनः उनके दरवाजे पड़ गया तो वह लोग गाली गलोज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे और बोले की गांव का मुखिया भी हमारे परिवार से हैं और सब का फैसला हम करते हैं तुम्हारा फैसला कौन करेगा. जिसके बाद पीड़ित ने नवगछिया थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.
क्या कहते हैं थाना प्रभारी
नवगछिया थाना प्रभारी संजय कुमार सुधांशु ने कहा कहा कि मामला दर्ज कर लिया है. जांच कर कारवाई की जाएगी.
