लोकमानपुर में बनेगा हाई स्कूल : विधायक

शिक्षा/जानकारी

नवगछिया : भागलपुर के माननीय सांसद बुलो मंडल के बताये रास्ते पर चलते हुये अपने छेत्र बिहपुर के शैक्षणिक पिछडेपन को दुर करने के संकल्प को मूर्त स्वरूप देने के तरफ आज मेरा प्रथम और सकारात्मक कदम का परिणाम बिहपुर की देवमयी  जनता को समर्पित करते हुये

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

IMG-20170317-WA0010

मुझे संतोष हो रहा है कि आज मैने आपके विश्वास ऋण का कुछ तो वापस करने में समर्थ हो सकी ! मुझे यह बताते हुये खुशी हो रही कि आज विधान सभा पटल से खरीक प्रखण्ड के लोकमानपुर मध्य विधालय को शीघ्र ही उच्च विधालय में उत्कर्मित कर दिये जाने की बात माननीय शिक्षामंत्री ने पुरा करने को आशवस्त किया है और बहुत जल्दी खरीक जैसे पिछड़े क्षेत्र के ग्रामिणो के वैसे बच्चे ज़िन्हे 10किलोमिटर की दूरी तय कर उच्च शिक्षा के जाना पड़ता था जो खास कर लडकियों के लिये अत्यंत ही मुस्किल भरा होता रहा है और ज़िसके कारण बहुतो ने तो  अपनी पढने की चाहत को बीच में ही मार डाला लेकिन अब एैसा नहीं होगा अब कोई लड़की हो लडका कोई  अपनी शिक्षा को अधूरा छोड़ने को मजबूर नहीं होगा ,मैं खरीक समेत सम्पूर्ण क्षेत्र के सभी अभिभावकों का आह्वान करती हूँ कि अपने बच्चे -बच्चियों के  पढायी के लिये जागरुक होये और इस मामले में सभी विद्यार्थियों को कहती हूँ कि आगे बढो और “कर लो आसमां अपने मुठ्ठी में “और कोई भी दिक्कत हो तो मेरे पास निसंकोच आओं.