NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

गोली कांड : लत्तीपुर उत्तर के मुखिया पति विजय यादव गिरफ्तार

14bihpur1

Whatsapp group Join

बिहपुर थाना क्षेत्र के लत्तीपुर उत्तर पंचायत में मंगलवार को मनीष रजक को गोली मार कर घायल करने और अपहरण के मामले में बिहपुर पुलिस ने मुखिया प्रतिनिधि विजय यादव को गिरफ्तार कर लिया है. मालूम हो कि मंगलवार को दिन में मनीष रजक के अपहरण कर लिये जाने मामला प्रकाश में आया था. पुलिस ने खोजबीन किया तो पता चला कि गांव का ही हकरा यादव उक्त कांड में संलिप्त है. जब पुलिस ने हकरा के मोबाइल पर पूछ ताछ किया तो उसने मनीष को छोड़ देने की बात कही. लेकिन हकरा व अन्य ने मिल कर मनीष की हत्या कर देने का षडयंत्र रचा था. लेकिन मनीष पेट में गोली लगने के बाद भी अपराधियों के चंगुल से भाग निकला था. उसका इलाज भागलपुर के जेएलएनएमसीएच में चल रहा है. हकरा यादव इस मामले में पुलिस के टॉप टारगेट पर है. हकरा की गिरफ्तारी के पुलिस छापेमारी कर रही है.

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है