मानवता : नवगछिया के कुणाल ने लक्ष्मी के परिजनों को दिये दस हजार रूपये

सूचना/खबरे

img_20161006_43764

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नवगछिया : मुख मांसवृद्धि बीमारी से जूझ रही कदवा गांव की लक्ष्मी के परिजनों को नवगछिया के युवा समाजसेवी व भाजयुमो के प्रदेश कार्य समिति सदस्य कुणाल कुमार गुप्ता ने दस हजार रूपये की आर्थिक सहायता दी है. मालूम हो कि लक्ष्मी अभी जेएलएनएमसीएच मायागंज में भर्ती है. कुणाल ने मानवता दिखाते हुए भागलपुर जा कर लक्ष्मी को उसके पिता गजाधर मंडल और उसकी मां के सामने दस हजार रूपये प्रदान किये. कुणाल ने लक्ष्मी के पिता से चल रहे इलाज की जानकारी भी ली. कुणाल के अनुसार लक्ष्मी के शरीर में अभी खून की कमी है. खून की व्यवस्था विभन्न संगठनों और अस्पताल प्रबंधन द्वारा कर दी गयी है. लक्ष्मी को धीरे धीरे खून चढ़ाया जा रहा है. शारीर में रक्त की मात्रा सामान्य होने पर लक्ष्मी का ऑपरेशन किया जायेगा. कुणाल को लक्ष्मी के पिता ने बताया कि यहाँ के चिकित्सक कह रहे हैं कि लक्ष्मी को यहाँ से पूर्णतः ठीक करके ही भेजा जायेगा. कुणाल ने नवगछिया डॉट कॉम को बताया कि वे ईश्वर से रोज प्रार्थना कर रहे हैं कि लक्ष्मी जल्दी ठीक हो जाय. आर्थिक मदद मिलने पर लक्ष्मी के परिजनों ने कुणाल को धन्यवाद दिया है.