
नवगछिया: नवगछिया बजार में पॉकेट मारो की मनमानी से मार्केट के लोग परेशान आये दिन मार्केट में कोई न कोई व्यक्ति हताहत हो रहे जिससे आमजनों को मुश्किल का सामना करना पर रहा। दुर्गा पूजा के कारण बाजार में भीड़ होने से पॉकेट मारों तथा साइकिल चोरो को हाथ साफ करने में आसान हो जाता है तीन दिनों के अंदर बाजार के मुख्य बाजार से दो साइकिल तथा आज करीब 12 बजे दिन में महेंद्र लस्सी चोक के पास एक महिला के पर्स से 10000 रूपये तथा एक मोबाइल गायब कर लिया गया जिससे महिला का रो रो कर अपनी वेदना को बता रही थी। जानकारों ने बताया है कि महिला मक्खातकिया निवासी है प्रसासन की तरफ से कोई भी सुरक्षात्मक कार्य का पहल अभी तक नहीं की जा रहा है और चोर मेला की भीड़ का फायदा उठा कर अपने मनसूबे में कामयाब हो रहा है।
