Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
नवगछिया : बाबा विशु राउत फुल पहुंच पथ निर्माण को लेकर अधिग्रहित भूमि का मुआवजा राशि का भुगतान किसानों को जल्द ही कर दिया जाएगा. मुआवजे की राशि भुगतान करने हेतु सोमवार को उच्च विद्यालय कदवा प्रताप नगर में नवगछिया अनुमंडल प्रशासन द्वारा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में गृह भूखंड भूमि का अर्जन के लिए भूमिधारी से भूमि संबंधी कागजात लिए गए. शिविर में भूमिधारी द्वारा आवेदन के साथ साथ भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र, राजस्व लगान रसीद, अधिग्रहित भूमि से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों जमा किये गए.
जिसे मौके पर मौजूद पदाधिकारियो द्वारा जांच भी किया गया. नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि शिविर में किसानों द्वारा दस्तावेज जमा किए गए हैं. शिविर में कुल 74 किसानों द्वारा स्वामित्व प्रमाण पत्र के साथ साथ भूमि संबंधी अन्य दस्तावेज जमा हुए हैं. जिसमें तीन भूस्वामी द्वारा आपत्ति संबंधित आवेदन भी जमा किया गया है.


एसडीओ ने कहा कि भूस्वामी द्वारा दिए गए आपत्ती आवेदनों का भी जल्द निष्पादन कर मुआवजे की राशि भुगतान की जाएगी. शिविर में नवगछिया सीईओ उदय कृष्ण यादव, अंचल निरीक्षक, अंचल अमीन सहित नवगछिया अनुमंडल कार्यालय के प्रधान लिपिक सुभाष चंद्र वर्मा, लिपिक विधानचंद्र झा, नाजिर अशोक कुमार चौरसिया मौजूद थे.
– 74 किसानों के बीच 18 करोड़ 22 लाख का होगा आवंटन
बाबा विशु राउत फुल पहुंच पथ में भू अर्जन विभाग द्वारा कुल 74 किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया गया है. नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि इन सभी किसानों के बीच मुआवजे की राशि का भुगतान किये जाने को लेकर पुल निर्माण निगम द्वारा कुल 18 करोड़ 22 लाख की राशि का आवंटन किया गया है. उक्त राशि को किसानों के बीच जल्द ही शिविर लगाकर वितरण कर दिया जाएगा. राशि अभी तक अनुमंडल खाते में नहीं आया है. राशि खाते में आते हैं कागजी प्रक्रिया को पूरी करते हुए शिविर लगाकर चेक के माध्यम से किसानों को मुआवजे की राशि का भुगतान कर दिया जाएगा.
