कृषि राज्य मंत्री प्रेम कुमार ने मैया के दरवार मे लगाया हजारी, टेका माथा -Naugachia News

शिक्षा/जानकारी

नारायणपुर- प्रखंड के नगड़पारा पुरब पंचायत के भ्रमरपुर में शक्ति पीठ दुर्गा मंदिर में गुरुवार को बिहार के कृषि राज्य मंत्री प्रेम कुमार ने पुजा अर्चना की.साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने फुलमाला से स्वागत किया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मौके पर प्रखंड के किसानों ने सरकार द्वारा घोषणा की गई अनाज का न्यूनतम निर्धारण मूल्य यहां के किसानों को कब मिलेगा वहीं मड़वा स्थित कौशल बिकास केन्द्र का उद्घघाटन भी कृषि मंत्री ने किया.

मौके पर प्रदेश सदस्य दिनेश यादव,मंडल महामंत्री शशि भूषण यादव, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नवीन कुमार उर्फ चुन्नू जी,जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल प्रखंड अध्यक्ष रूपेश कुमार रूप नारायणपुर मंडल अध्यक्ष नीलांम्बर झा नीलू,सोनू शर्मा, डब्लू मंडल, पिंटू साह सहित अन्य भाजपाई कार्यकर्ता मौजूद थे.

खरीक प्रखंड के किसानों ने कृषि मंत्री प्रेम कुमार के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा है. कृषि मंत्री के समक्ष किसानों ने अपनी समस्या को रखते हुए कहा कि अक्सर देखा जाता है कि वह लोग अगर केले का उत्पादन अच्छा खासा कर भी लेते हैं तो बाजार में पहुंचते ही अकेला ओने पौने भाव में बिक जाता है. वह लोग चाह कर भी कुछ नहीं कर सकते क्योंकि उन लोगों के पास केले के भंडारण करने के लिए ना तो कोल्ड स्टोरेज है और ना ही उसे कहीं दूसरे शहर में भेजने की व्यवस्था है.

कृषि मंत्री से किसानों ने कहा कि इस बार मक्के की फसल में दाना नहीं आया जिससे किसानों को बड़ी क्षति हुई है. प्रशासनिक स्तर पर सर्वे भी किया गया था लेकिन अभी तक मुआवजा नहीं मिला. किसानों ने जल्द से जल्द मुआवजे की भी मांग की है. किसानों ने कहा कि केले की फसल में कई तरह की बीमारियां रह रह कर सामने आती हैं लेकिन किसान जानकारी के अभाव में कुछ नहीं कर पाते हैं ऐसी स्थिति में केले की फसल को नियमित रूप से कृषि वैज्ञानिकों द्वारा देखरेख किए जाने की मांग भी किसानों ने किया है. किसानों ने डीजल अनुदान देने और खेतों में बिजली की निर्बाध व्यवस्था करने की मांग भी कृषि मंत्री से की है. किसान तुलसीपुर के वार्ड संघ के नेता सज्जन भारद्वाज के नेतृत्व में कृषि मंत्री से मिलकर उपरोक्त समस्या से अवगत कराया है. कृषि मंत्री ने नवगछिया के किसानों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है.