परबत्ता थाना क्षेत्र के अठनिया मछधरिया धार चौक के समीप बनटुट्टा के पास सड़क किनारे एक वाहन बरामद हुआ है। बरामद वाहन से पास एक जोड़ी चप्पल-जूता के अलावे एक मोबाइल भी मिला है। साथ ही सिगरेट एवं पानी की खाली बोतल भी मिली है। रविवार अहले सुबह वाहन पर नजर पड़ते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई एवं सूचना खरीक एवं परबत्ता थाने को दी गयी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस ने मौके से बरामद मोबाइल पर कई मिस काल भी आया हुआ था। एक महिला समेत किसी भोला कुमार नाम के व्यक्ति का मिस काल था। पुलिस ने जब महिला को काल किया तो उसने अपना नाम चंदा देवी बताया और कहा कि मैं भागलपुर जीरोमाइल में रहती हूं। यह मेरे पति सत्यम कुमार का मोबाइल है। वे शनिवार को दोपहर 02:30 बजे बिहपुर थाना क्षेत्र के दयालपुर स्थित अपने पैतृक घर जाने की बात कह कर निकले थे। अभी तक लौटे नहीं हैं। उनके पिता का नाम सदानंद झा है।

पुलिस ने महिला को घटनास्थल एवं थाने पर आने को कहा। किन्तु देर शाम तक वह नहीं पहुंची थी। बरामद वाहन को नेट पर सर्च करने पर गया जिले का बताया जा रहा है। वाहन में लाखो रुपये के लेन-देन का हिसाब किया हुआ कागज और सत्यम शिवम सुन्दरम कान्टेक्ट फोर भाइकिल नाम का छपा हुआ साद बिल भी बड़ी संख्या में मिला है। साथ ही साथ कम्बल, तकिया सहित कई कागजात भी मिले हैं। सभी बरामद सामान को पुलिस ने जब्त कर लिया है। जिस समय वाहन पर लोगों की नजर पड़ी थी उस समय चारों गेट खुला हुआ था।
