भागलपुर : 450 कार्टन शराब और 120 किग्रा गांजा के साथ बिहपुर के कई लोग गिरफ्तार

भागलपुर / पटना

सूबे में पूर्ण शराबबंदी के बाद भागलपुर पुलिस ने शराब की अभी तक की सबसे बड़ी खेप को जब्त किया है। जीरोमाइल थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह गोपालपुर के पास पुलिस ने नागालैंड के नंबर वाले ट्रक (एनएल 02एन5953) से 450 कार्टन विदेशी शराब पकड़ी। ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है। शराब लदे ट्रक और उसके पीछे से अन्य गाड़ियों में बैठे 12 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कार्टन में रॉयल मेंशन और रॉयल स्टैग की बोतले हैं। रॉयल मेंशन अरुणाचल प्रदोश निर्मित है, जबकि रॉयल स्टैग ग्वालियर निर्मित। बताया जा रहा है कि पुलिस को तीन दिन पहले ही सूचना मिल गयी थी कि शराब की बड़ी खेप शहर लायी जाने वाली है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शुक्रवार से ही पुलिस नजर बनाये हुई थी। एसएसपी मनोज कुमार खुद बाहर में वाहनों पर नजर रख रहे थे। पुलिस की टीम सक्रिय रही रविवार की सुबह सफलता मिल गयी। शराब लदे ट्रक के पीछे से आ रही चार पहिये वाहन से ही शराब की डिलीवरी अन्य जगहों पर की जानी थी। 120 किलो गांजा के साथ एक धरायाइसके अलावा रविवार दोपहर में जीरोमाइल थाना क्षेत्र में ही इंजीनियरिंग कॉलेज के पास से पुलिस ने कार से 120 किलोग्राम गांजा भी बरामद किया, जिसके साथ एक की गिरफ्तारी हुई है।

एसएसपी मनोज कुमार ने रविवार शाम पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। इस मौके पर सिटी डीएसपी शहरयार अख्तर, जीरोमाइल थानाध्यक्ष रंजन कुमार और बरारी थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह और तिलकामांझी थानाध्यक्ष संजय सत्यार्थी मौजूद थे। शराब के साथ ये हुए गिरफ्तार सत्यम शिवम सुन्दरम – ज्योति विहार जीरोमाइल, पिंटू कुमार – भीखनपुर गुमटी नंबर दो, रोहित कुमार – भरतखंड परबत्ता खगड़िया, जयनाथ यादव – मधवापुर मधुबनी, शुभम कुमार – नारायणपुर भवानीपुर (वर्तमान पता – ज्योति विहार कॉलोनी), शिवम कुमार उर्फ बबुआ – मड़वा बिहपुर, संतोष कुमार यादव – सुशील नगर सिंघौल बेगूसराय, विभूति चौधरी – सोनवर्षा बिहपुर, चंदन कुमार यादव – हरिजन टोला सबौर, बमबम कुमार – मासूमगंज असरगंज मुंगेर, रंजीत कुमार भारती – संग्रामपुर मुंगेर और राजा कुमार – सोनवर्षा बिहपुर।