नवगछिया पश्चिम केबिन के पास कटरा कामाख्या एक्सप्रेस का इंजन फेल

सूचना/खबरे

„ डेढ़ घंटो तक केबिन पर ही फंसी रही ट्रेन, डाउन ट्रेक बाधित

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

” डेढ़ घंटे तक नवगछिया प्रवेश करने का रास्ता बाधित, लोगवार परेशान

IMG-20160729-WA0000

नवगछिया प्रतिनिधि : नवगछिया स्टेशन से पहले पश्चिम केबिन के पास सुपर फास्ट कटरा कामाख्या एक्सप्रेस 15656 डाउन ट्रेन का इंजन फेल हो जाने के कारण नवगछिया स्टेशन से करीब दो सौ मीटर दूर पश्चिम केबिन के पास करीब डेढ़ घंटे तक ट्रेन खड़ी रही. डाउन ट्रेक पर कटरा एक्सप्रेस खड़ी रहने से डाउन ट्रेक पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया और अंधेरे में निर्जन स्थान पर ट्रेन खड़ी रही. इंजन फेल होने की सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर के स्तर से कंट्रोल रूम को सूचना दी गयी. मध्य रात्रि तक कटिहार से सहायता ट्रेन के आने का इंतजार किया जा रहा था. डाउन ट्रेक बाधित रहने से कटिहार बरौनी डाउन सवारी गाड़ी के भी विलंब होने की सूचना है. इंजन फेल होने की सूचना मिलते ही आरपीएफ थाने के पुलिस बलों को यात्रि की सुरक्षा में भेजा गया. ट्रेन के विलंब हो जाने से ट्रेन मे सवार यात्रि और नवगछिया स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी. नवगछिया स्टेशन पर यात्रियों खास कर कांवरियों की काफी भीड़ थी. इधर मध्यरात्रि तक करीब डेढ़ घंटे तक नवगछिया पश्चिम केबिन हो कर शहर में आवागमन पूरी तरह से ठप रहा. केबिन का फाटक गिरा रहने से दोनों तरफ करीब पचास से अधिक वाहन फंसे रहे.