निकाला गया फ्लैग मार्च
नवगछिया : नवगछिया नगर पंचायत चुनाव को लेकर नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में गुरुवार को नवगछिया मॉडल थाना से पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस दौरान नवगछिया थाना होते हुए गौशाला रोड, महाराज जी चौक, स्टेशन चौक, मखातकिया होते हुए वापस फ्लैग मार्च नवगछिया थाना पहुची. मालूम हो कि आगामी 21 मई को नगर पंचायत चुनाव होना है, जिसको लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए और चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की असामाजिक तत्वों को बढ़ावा ना मिले जिस को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च में नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी डॉक्टर आदित्य प्रकाश, एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन, नवगछिया थाना प्रभारी संजय कुमार सुधांशु, कार्यपालक अभियंता रामविलास दास, रंगरा थाना प्रभारी सूचित कुमार समेत पुलिस जिला के सभी थाना प्रभारी मौजूद थे

