ढोलबज्जा: नवगछिया प्रखंड के कोसी पार, कदवा दियारा पंचायत के बोड़वा टोला निवासी विधायक प्रतिनिधि दयानंद सिंह पर सोमवार की शाम करीब 4:00 बजे गांव के ही अपराधी जितेंद्र सिंह पिता महेंद्र सिंह ने कुछ अपराधियों के साथ जानलेवा हमला कर दिया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!श्री सिंह ने बताया कि मैं गांव से करीब हाफ किलोमीटर दूर अपना बसावट बाइक पर सवार होकर जा रहा था. रास्ते में ही दो की संख्या में बाइक सवार अपराधी जितेंद्र ने मुझ पर जानलेवा हमला करने के नियत से मेरा पीछा कर दिया.


जहां में वह बार-बार मेरा ओवरटेक करना चाह रहा था. मैं अपनी बाइक का गति तेज कर किसी तरह जान बचाकर भागा. उक्त बातों को लेकर महेंद्र सिंह व जितेंद्र सिंह के खिलाफ विधायक प्रतिनिधि के द्वारा कदवा थाने में लिखित आवेदन दिया गया है.
आवेदन में कहा गया है कि मैं 4 अगस्त को करीब 10:00 बजे स्थानीय निवासी गणेश सिंह के दरवाजे पर एक पंचायत में बैठा हुआ था तो, उस समय भी महेंद्र सिंह व जितेंद्र सिंह ने मुझे गाली गलौज करते हुए बोला कि साला तुम बहुत उलटफेर करते हो. तुम सचेत हो जाओ. नहीं तो तुमको इस दुनिया से उठा लेंगे. इस तरह के मिली धमकी को मैं हल्के से लिया और मामले को टाल दिया. 30 जुलाई को भी उसने कदवा के मिलन चौक पर मुझे भयभीत करने के ख्याल से गोली फायर किया था. जिसके विरुद्ध कदवा थाने में सनहा भी दर्द कर लिया गया है. जितेंद्र सिंह का कई पुराना अपराधिक इतिहास भी रहा है, जो कदवा थाने में कई कांड पहले से भी दर्ज है. वह बार-बार धमकी देते हुए कहते हैं कि तुम हम लोगों खिलाफ पुलिस को शिकायत करता है.
बहुत जल्द तुम्हें पता चला देंगे. पुलिस मेरा क्या बिगाड़ लेगा? वह पकड़ कर अंदर करेंगे फिर बाहर हो जायेंगे. इस तरह की घटना से श्री सिंह समेत सपरिवार दहशत में हैं. उन्हें डर है कि अपराधी कभी भी बड़े घटना को अंजाम दे सकते हैं. उक्त बातों को लेकर, दयानंद सिंह ने कदवा ओपी थाने में लिखित आवेदन देते हुए, अपनी जान माल के सुरक्षा की गुहार लगाई है. थाना प्रभारी फुलेश्वर कुंवर ने बताया कि पुरे मामले की तफ्तीश की जा रही है. दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
