जे पी काॅलेज परिसर में सामुहिक रूप से मनाया विश्व योग दिवस-Naugachia News

बिहपुर
नारायणपुर : प्रखंड के  जे.पी  काँलेज नारायणपुर के  मैदान में  बुधवार को  स्वामी विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर  व जे पी काॅलेज, इ आई ओ पब्लिक स्कूल रायपुर सहित अन्य गाँवों के छात्र सहित  बुद्धिजीवी वर्ग व जनप्रतिनिधि  ने सामुहिक रूप से विश्व योग  दिवस मनाया  मौके पर  पुवॆ प्राचार्य राजेंद्र यादव ने बताया कि योग मानव के शरीर को सिर्फ निरोग ही नहीं करती बल्कि जीवन को संस्कारवान भी बनाता है. वहीं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आयुष मंत्रालय भारत सरकार) के तत्वावधान में शिव प्राण मैटी मिशन ऑफ इंडिया के द्वारा तृतीय अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दैनिक जीवन मे योग का महत्व विषयक कार्यशाला में बोलते हुए जयप्रकाश महाविद्यालय नारायणपुर के प्राचार्य डॉ विभांशु मंडल ने कहा कि योग को नियमित रूप से जीवन मे हर व्यक्ति को अपनाना चाहिए क्योंकि योग शरीर और मन दोनों को स्वस्थ करती हैं. योग से जीवन अनुशासित एवं संयमित होता है.
वहीं इलेक्ट्रोहोमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज  के प्राचार्य डॉ सुभाष कुमार विद्यार्थी  ने कहा कि विश्व को प्राचीन काल से भारत दिशा एवं दशा देने का काम किया है. योग की भी शुरुआत भारत के ऋषि-मुनियों के द्वारा ही मानव को पूर्ण रूप से निरोग रखने के लिए की गई.योग एक सहज एवं सुलभ उपाय हैं स्वस्थ रहने का.  इस अवसर पर उच्च विद्यालय  के प्रधानाध्यापक शिवेश झा उपप्रमुख अशोक कुमार यादव ने  भी योग की महत्ता को सविस्तार बताते हुए हरेक व्यक्ति को जीवन शैली में  योग अपनाने की  अपील की. इस कार्यशाला में नारायणपुर प्रखण्ड के 13 सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालय के करीब 1200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया जिन्हें पूर्व में आयोजित योग सह स्वास्थ्य जागरूकता लेख प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल करायी गयी थी उन्हें मिशन सचिव डॉ सुभाष कुमार विद्यार्थी के द्वारा प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इससे पूर्व प्रातः 6 बजे स्व विशेष योग शिविर का आयोजन जयप्रकाश महाविद्यालय परिसर में किया गया जिसमें उच्च विद्यालय नारायणपुर, शिवधारी सुकदेव उच्च विद्यालय मौजमा-गनौल, नागर उच्च विद्यालय पहाड़पुर, मध्य विद्यालय बलाहा, नारायणपुर, शाहपुर, चौहद्दी, मधुरापुर एवं स्वामी विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर बलाहा सहित 13 विद्यालयों के छात्रों सहित करीब 3000 लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षक के रूप में डॉ सुधांशु कुमार, मुखिया संघ अध्यक्ष नरेंद्र कुमार, बबलू, टिपन आदि ने त्रिकोणासन, शशकासन, भुजंगासन, वक्रासन, शलभासन, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, कपालभाति, भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया एवं इससे होने वाले लाभ के बारे में सविस्तार बताया। इस अवसर पर बोलते हुए मिशन सचिव डॉ. सुभाष कुमार विद्यार्थी ने कहा कि स्वस्थ समाज से ही स्वस्थ, सशक्त एवं गौरवशाली देश का नवनिर्माण संभव है.
इसके लिए वर्षो प्राचीन भारत के ऋषि मुनियों ने योगासन की शुरूआत की जो सबों के लिए सहज सुलभ एवं आसान तरीका है.इन्होंने उपस्थित जन समुदाय से अपील कि की हम योग मार्ग पर चलकर ही खुद को समाज को एवं राष्ट्र को स्वस्थ, सशक्त एवं ख़ुशहाल बना सकेंगे. इस अवसर पर उपप्रमुख अशोक कुमार यादव, मधुर मिलन नायक, प्रसेनजित कुमार, सुभाष कुमार, डॉ शिवराज कुमार, पुष्पराज कुमार, प्रदीप कुमार, गोविन्द कुमार, गोलू कुमार आदि मौजूद थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता वयोवृद्ध समाजसेवी सुदामा साह एवं संचालन डॉ सुधांशु कुमार ने किया.