मधुरापुर बाजार में मारपीट व चली गोली, मामले को शांत कराया व जख्मी नारायणपुर निवासी-Naugachia News

बिहपुर

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर बाजार के ग्रामीण बैंक के पास गुरुवार की संध्या दो पक्षों में मारपीट व गोलीबाड़ी का मामला प्रकाश में आया है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मामले को लेकर भवानीपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले को शांत कराया व जख्मी नारायणपुर निवासी कुंदन यादव व टोनी यादव को इलाज के लिए डा.ऑनंद मोहन के क्लिनिक पर इलाज के लिए पहुंचाया गया.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मारपीट के दौरान पॉच चक्र गोली चलने की बात बताई जा रही है. वहीं पुलिस ने मामले को लेकर तीन लोगों को हिरासत में लिया है. भवानीपुर पुलिस ने बताया कि मामले का जॉच किया जा रहा है. आवेदन मिलने पर दोषी के विरुद्ध कार्यवाई की जाएगी.