नवगछिया: एनआरएमपीआई के जिला अध्यक्ष बने मोहम्मद अहसान आलम

शिक्षा/जानकारी

नवगछिया : नेशनल रोड मैप पार्टी के जिला अध्यक्ष मोहम्मद अहसान आलम के बनने पर पार्टी में हर्ष का लहर दौड़ गया है. मोहम्मद अहसान आलम ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं बिहार प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शकील अहमद द्वारा जिला अध्यक्ष का पद पार्टी को मजबूत करने के लिए सौपी गई है. जिसको लेकर वह बखूबी से इसका निर्वाह करेंगे. उन्होंने कहा कि भागलपुर में एनआरएमपीआई पार्टी जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेगी और गरीब एवं अल्पसंख्यक का हक दिला कर रहेगी. पार्टी द्वारा लोकसभा व विधानसभा में अपना दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी. इस मौके पर मोहम्मद सलाहुद्दीन, मोहम्मद अयूब, मोहम्मद इम्तियाज, रविंद्र शर्मा, विनोद सिंह, मोहम्मद मंजूर मिल्की, मोहम्मद गुलाल मिल्की, मोहम्मद रियाजुल अन्य मौजूद थे.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!