झटके के साथ महिला नीचे गिर गई महिला का साड़ी ट्रैक्टर के सीट में फसा फिर … -Naugachia News

Crime Reoprts

खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर चकमैदा के समीप सीमेंट लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला रीता देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई.गंभीर रुप से जख्मी महिला को खरीक पुलिस ने इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया.जख्मी महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है.बताया जा रहा है. रीता देवी टोल प्लाजा के समीप घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी. बगल में गस्ती कर रहे पुलिस के जवान ने महिला को सीमेंट लदे ट्रैक्टर पर बैठा दिया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अनियंत्रित ट्रैक्टर जब चकमैदा ढाला के समीप पहुंचा तो अचानक महिला ट्रैक्टर से उतरने लगी.तार तेज होने की वजह से जल्दबाजी में लिया गया ब्रेक काम नहीं किया और ट्रैक्टर आगे बढ़ गया झटके के साथ महिला नीचे गिर गई महिला का साड़ी ट्रैक्टर के सीट में फस गया.

महिला के शरीर पर ट्रैक्टर का चक्का हल्का चढ़ गया जिससे महिला गंभीर रुप से जख्मी हो गई. गंभीर हालत में महिला का इलाज अनुमंडल अस्पताल में किया जा रहा है जख्मी महिला चकमैदा तुलसीपुर की बताई जा रही है.मौके पर पहुंची पुलिस ने खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत सलारपुर के ट्रैक्टर चालक आशीष कुमार को गिरफ्तार कर खरीक थाना लाया. पुलिस ने सीमेंट लदे ट्रैक्टर को जप्त कर लिया है.पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.