खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के तुलसीपुर में चौदह नंबर सड़क के बगल झोपड़ी में मचान पर सोये वृद्ध कामरेड नारायण शर्मा (85 वर्ष) को शनिवार की रात करीब 1:19 बजे बेखौफ अपराधियों ने कामरेड के सर में उस समय गोली मार दी जब कामरेड अपनी पत्नी प्रमिला देवी और पोता मोहित के साथ मचान पर सो रहे थे.अपराधियों द्वारा चलाई गई गोली सर के ऊपरी परत को भेदते हुए बाहर निकल गई. कामरेड गंभीर रूप से जख्मी हो गया. गोली फायर होने की आवाज सुनते ही बगल में सोयी पत्नी प्रमिला देवी और पांच साल का पोता मोहित कुमार जग गया. बताया जा रहा है कि जख्मी हालत में कामरेड नारायण शर्मा ने सभी अपराधियों की पहचान कर ली है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!– जेएलएनएमसीएच मायागंज रेफर
– जान मारने का प्रयास मामले में फर्द बयान दर्ज पांच नामजद
घायल कामरेड नारायण शर्मा ने बताया कि गोली मारने वाले अपराधी पांच की संख्या में थे. गोली मारकर सभी अपराधी सड़क पार कर बगीचे की ओर भाग गये.गोली फायर होने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए. घायल कामरेड को गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने रात के करीब डेढ़ बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरीक में उपचार के लिए भर्ती कराया.प्राथमिक उपचार करने के बाद अस्पताल के चिकित्सक ने बेहतर उपचार कद लिए घायल कामरेड को जेएलएमएनसीएच भागलपुर रेफर कर दिया.

सुबह पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलने पर रविवार की सुबह खरीक पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की. घटनास्थल पर पुलिस ने फायर गोली का शीर्ष भाग(बुलेट) बरामद किया है.
जान मारने का प्रयास मामले में प्राथमिकी दर्ज पांच नामजद
कामरेड गोली कांड मामले में पुलिस ने घायल कामरेड का फर्द बयान दर्ज कर लिया है. दर्द फर्द बयान में धुर विरोधी रहे अर्जुन ठाकुर और उसके चार पुत्र रमेश ठाकुर समेत कुल 5 लोगों के विरुद्ध हत्या करने का प्रयास मामले में फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. फर्द बयान में पुलिस के सामने घायल कामरेड नारायण शर्मा ने बताया की रात में जब वह सोया था.उसी समय अर्जुन ठाकुर के पुत्र रमेश ठाकुर ने उसके सर में गोली मार दी है.गोली मारने के समय रमेश ठाकुर के साथ अर्जुन ठाकुर और उसके सभी पुत्र शामिल थे.सभी अपराधियों को कामरेड ने पहचान करने की बात कही है. गोली मारकर सभी अपराधी भाग गये.
कामरेड को केस में मेल करने की मिल रही थी दे धमकी
घायल कामरेड के पुत्र फेको शर्मा ने बताया कि बीते दो साल पूर्व अर्जुन ठाकुर उसके झोपड़ी के ऊपर से नंगा बिजली का तार खींच कर अपने घर की ओर ले जा रहा था.जब तार ऊपर से ले जाने का हम लोगों ने विरोध किया तो अर्जुन ठाकुर अपने पुत्रों के साथ घर घुसकर जमकर पिटाई किया और उस वारदात में हम लोग जख्मी हो गए थे.हम सभी महादलित परिवार में से आते हैं.उससे भी मन नहीं भरा तो रात में बाहर के बदमाशों को आमंत्रित कर हथियार से लैस सभी बदमाशों को साथ लेकर अर्जुन ठाकुर और उसके पुत्रों ने दो साल पूर्व घटना की रात दुबारा घर चढ़कर कर जमकर मारपीट किया और हम सभी परिवार के सदस्यों को मार कर अधमरा कर दिया था.
मायागंज अस्पताल में जख्मी कामरेड और उसके पुत्रों का फर्द बयान दर्ज हुआ था. जिसमें अर्जुन ठाकुर और उसके पुत्र रमेश ठाकुर समेत सभी लोग जान से मारने के मामले में नामजद थे.मामले की पेचिदगी बढ़ने के बाद बीते 4 दिन से अर्जुन ठाकुर,रमेश ठाकुर समेत सभी आरोपित लगातार कामरेड और उसके परिवार के सदस्यों को धमकी दे रहे थे.कह रहे थे कि जल्द से केस में मेल करो वरना मरने के लिए तैयार रहो.पीड़ित कामरेड ने आरोपित पक्षों की धमकी को मानने से इनकार कर दिया और केस में मेलजोल नहीं किया.
इससे बौखलाए बेखौफ अपराधियों ने रात में कामरेड के सर में गोली मार दी. गंभीर अवस्था में मायागंज अस्पताल में कामरेड का इलाज चल रहा है. पुलिस का कहना है कामरेड खतरे से बाहर है.फर्द बयान दर्ज हो गया है.फर्द बयान में अर्जुन ठाकुर समेत उसके चार पुत्रों को गोली मारकर हत्या करने का प्रयास मामले में नामजद किया है. खरीक थाना अध्यक्ष सुदीन राम ने कहा की फर्द बयान दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा


