नवगछिया : खरीक प्रखंड के तेलघी स्थित जन वितरण प्रणाली डॉ उमेश कुमार उमेश कुमार की दुकान को नवगछिया एसडीओ राघवेंद्र सिंह द्वारा रद्द कर दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणो का आरोप था कि डीलर द्वारा कम वजन देकर अधिक पैसे वसूल किए जाते हैं. वही नवगछिया एसडीओ से गुरुवार को भी डीलर की शिकायत को लेकर पहुंची महिला साबो देवी, कविता देवी, पूनम देवी, संजू देवी ने बताया कि डीलर द्वारा 35 किलो अनाज नहीं देता है. मांगने पर झगड़ा करते हुए जाती सूचक गाली भी देता है. इन सभी शिकायतों को देखते हुए डीलर का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है.















