खरीक : कोसी नदी के जलस्तर में अप्रत्याशित बढोत्तरी और उफान होने से कोसी तटीय इलाकों में भीषण कटाव शुरू हो गया है. लोगों का घर और उपजाऊ जमीन कटकर कोसी में समा रहा है.तेज कटाव शुरू होने से तटीय ग्रामीणों में दहशत है. कटाव से दहशत में जीवन जी रहे लोग पलायन करने लगे हैं.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सिहकुण्ड में चार घर ध्वस्त
कोसी नदी के उफान और कटाव से खरीक प्रखंड का कोसी तटीय गांव सिहकुण्ड के जलेबिया मोड़ के समीप बीते पन्द्रह दिनों से लगातार कटाव जारी जारी है. अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों का घर कोसी के तेज कटाव के कहर से ध्वस्त होकर कोसी में समा चुका है.

रविवार को सुकून दे जलेबिया मोड़ के समीप भीषण कटाव लग गया जिसमें चार लोगों का घर कोसी में समा गया. सिहकुण्ड के मनोज मंडल, खुशबू मंडल, सिकंदर मंडल, पिंटू मंडल का घर रविवार को हो रहे भीषण कटाव में ध्वस्त होकर कोसी में समा गया.
गाइड बांध छतिग्रस्त बाबा विशु राउत सेतू पूल के समीप बने गाइड बांध तकरीबन 5 मीटर तक ध्वस्त हो गया है. स्थानीय ग्रामीणों ने गाइड बांध मरम्मत करने के लिए अविलंब निर्माण कार्य शुरु करवाने की मांग की है. गाइड बांध ध्वस्त होने की स्थिति में तबाही मचेगी .स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना जल संसाधन विभाग के अभियंताओं को को दी है.
