नवगछिया: युवा राजद के मीडिया प्रभारी सह प्रदेश प्रवक्ता अरूण कुमार यादव ने बताया कि युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल जी के 6, वीरचंद पटेल पथ पटना आवास पर दिनांक 13 जुलाई, 2017 को अपराह्न 01 बजे दिन में युवा राजद के प्रदेश पदाधिकारी, राज्य कार्यकारिणी के सदस्य, युवा राजद के प्रदेश के सभी जिलाध्यक्ष का एक दिवसीय बैठक बुलाई गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बैठक में 27 अगस्त, 2017 को राजद द्वारा आयोजित देश बचाओ, भाजपा हटाओ महारैली की तैयारी को लेकर चर्चा होगी। संगठन को मजबूत एवं धारदार बनाने हेतु चर्चा होगी। युवा राजद द्वारा केन्द्र सरकार के वादा खिलाफी के खिलाफ में चालये जा रहे चरणबद्ध आन्दोलन की समीक्षा किया जायेगा और आगे की रणनीति तैयार किया जायेगा।

नवगठित युवा राजद के राज्य कार्यकारिणी, जिलाध्यक्ष की यह पहली बैठक युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष मो0 कारी सोहैब की अध्यक्षता में आयोजित किया गया है।
इस बैठक में युवा रजाद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल जी उपस्थित रहेंगे।

