नवगछिया : गुरू पूर्णिमा के अवसर पर यज्ञ स्थल बड़ी घाट ठाकुर बाड़ी से कलश एवं पुराण शोभा यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा में संत श्री सिया बल्लभ सरण जी महाराज एवं डॉ श्रवण जी शास्त्री भी पूरे नगर परिभ्रमण किए.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!विश्वास झा युवा जदयू जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी ने बताया कि कल दोपहर से प्रथम अभिषेक शिबू जायसवाल व उनकी पत्नी करेंगे. वहीं मनोज सिंह पत्नी कंचन देवी शिव महापुराण के मुख्य यजमान एवं लिंग महापुराण के मुख्य यजमान संतोष यादुका पत्नी रितू यादुका होंगे.

कथा मंच का शुभारंभ संध्या 3 बजे संत गुरुदेव श्री सीता राम शरण जी महाराज एवं संत स्वामी अगमानंद परमहंस जी महाराज जी की उपस्थिती एवं वेद विभाग कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्व विद्यालय के विभागाध्यक्ष डॉ विद्येश्वर झा एवं डॉ श्रवण जी शास्त्री वैदिक मंगल पाठ व दीप प्रज्वलित सभी सम्मानित अतिथियों के साथ मिलकर करेंगे.
कार्यक्रम में वृंदावन और वैदेही भजन मंडली के कलाकारों द्वारा भजन प्रस्तुत किया जाएगा. वहीं कार्यक्रम के मंच से हीं सभी पत्रकारों को भी सम्मानित किया जाएगा. इस मौके पर संजय साह,प्रेम सागर यादव,बनवारी पंसारी, त्रिपुरारी कुमार भारती, प्रवीण भगत, मिलन सागर, विश्वास झा, चंदन सिंह, पंडित ललित झा, कृष्ण भगत, विश्वभर झा, मनोज सिंह, नीरज साह तथा सैकड़ों भक्तगण उपस्थित हुए.
