इंटर परीक्षा आज से शुरू, परीक्षा पर रहेगी विशेष निगरानी

NEWS

bseb

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नवगछिया :  बिहार में आज से सुरु होने वाली इंटर की परीक्षा को कदाचार मुक्त बनाने के लिए नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में बैठक बुलाकर दिए गए दिशानिर्देश. परीक्षा में किसी प्रकार कदाचार ना हो इसके लिए सभी मजिस्ट्रेट थानाध्यक्ष के साथ बैठक कर कई दिशा निर्देश दिए गए. बैठक में एसडीओ ने कहा की नवगछिया में इंटर की परीक्षा को लेकर कुल 5 केंद्र बनाए गए हैं. पांच केंद्र में 427 छात्र और 2675 छात्रा परीक्षा में भाग ले रही है. वहीं पांच केंद्रों में जीबी कॉलेज में 547 छात्रा, मदन अहिल्या कॉलेज में 774 छात्रा, इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय में 988 छात्रा, रूंगटा हाई स्कूल में 366 छात्रा और बनारसी लाल सर्राफ कॉलेज में 427 छात्र परीक्षा देंगे. इस पांच केंद्रों में इंटर की परीक्षा को लेकर नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा हर एक केंद्र पर एक वरीय मजिस्ट्रेट और दो जूनियर मजिस्ट्रेट , तीन महिला सुपरवाइजर के अलावा 7 महिला चेकिंग कर्मी की प्रतिनियुक्ति की गई है. इस दौरान बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि सभी मजिस्ट्रेट परीक्षा के एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा केंद्र के अंदर आने वाले छात्र छात्राओं की जांच करेंगे. इसके अलावा उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्र के 200 मीटर की दूरी तक धारा 144 लागू रहेगा. इसके अलावा परीक्षा में किसी प्रकार का कदाचार ना हो इसके लिए सभी मजिस्ट्रेट को अपना मोबाइल साइलेंट मोड में रखने की निर्देश दिया. बैठक में सभी मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा सभी थाना अध्यक्ष मौजूद थे.