हो गया ये बड़ा हादसा मचा कोहराम, मायागँज अस्पताल मे मौत -Naugachia News

NEWS

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी मजदुर परमानंद मंडल के पुत्र चालक राजकुमार मंडल उर्फ चुल्हो मंडल 40 की ट्रेक्टर पलटने से गंभीर रूप से जख्मी चालक का शनिवार को इलाज के दौरान मायागँज अस्पताल मे मौत हो गई. मृतक के पिता परमानंद मंडल ने बताया की राजकुमार को एक सप्ताह पूर्व ही बलाहा निवासी पशुपति यादव अपने ट्रेक्टर के ड्राइवर के लिए बुला कर ले गया था जहाँ खरिक में मिट्टी भराई का काम चल रहा था.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिसमें ट्रेक्टर के चालक के रूप में मेरा पुत्र था. वही शुक्रवार को खरीक के पास मिट्टी लोड ट्रेक्टर पलटने से गम्भीर रूप से घायल हुआ था जिसे ग्रामीणों की सुचना पर ट्रेक्टर मालिक बलाहा निवासी पशुपति यादव घटनास्थल से इलाज के लिए जेएलएमएनसीएच मायागंज भागलपुर पहुँचाया. जहाँ शनिवार सुबह दस बजे ईलाज के दौरान राजकुमार की मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार चुल्हो मंडल बलाहा के सुखदेव यादव के पुत्र पशुपति यादव ट्रेक्टर से खरिक मे मिट्टी ढुलाई कर रहा था वही ट्रेक्टर पलटने से गम्भीर रूप से जख्मी हुआ था तब ट्रेक्टर मालिक उसे मायागंज पहुचाकर चलेआये और उसका ईलाज के दौरान मायागंज मे मौत हो गई.

खरिक थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि मृतक के परिजनों या ट्रेक्टर मालिक के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है बरारी पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है. ग्रामीणों ने बताया कि देर शाम दाह संस्कार कर दिया गया.