खरीक : घटिया शौचालय निर्माण कार्य देख ग्रामीणों ने किया हंगामा, मुंशी फरार -Naugachia News

बिहपुर

खरीक बाजार शिवगंज टोला में नमामि गंगे परियोजना के तहत बन रहे शौचालय में घटिया सामग्री लगाने के विरोध में ग्रामीणों ने शनिवार को हंगामा किया। इसके बाद सूचना पाकर जिप सदस्य कुमकुम चौधरी एवं प्रमुख झारी यादव मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि यहां घटिया किस्म की 300 ईंट, सीमेंट कम और बालू अधिक देकर शौचालय का निर्माण कार्य हो रहा है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

साढ़े चार फुट गड्ढे की एक ही टंकी संवेदक द्वारा बनवायी जा रही है, जबकि छह फुट गढ्ढे की दो टंकी बनाने का प्रावधान है। जिप सदस्य ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। वहीं इससे पूर्व लोगों का आक्रोश देखकर संवेदक का मुंशी फरार हो गया।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि संवेदक की मनमानी नहीं चलेगी। डीडीसी समेत अन्य पदाधिकारी से मिलकर यहां की स्थिति से अवगत कराया जाएगा। मौके पर गगन चौधरी, वार्ड सदस्य संगीता सहनी, रामदेव सहनी, सीता देवी, सुशीला देवी, विद्या देवी, उमेश साह आदि मौजूद थे।