दूध वाले ने डिप्टी मेयर को दी थी जान से मारने की धमकी, जानिए पूरा मामला

भागलपुर / पटना

भागलपुर : शहर के डिप्टी मेयर राजेश वर्मा की पत्‍‌नी पूजा के मोबाइल पर धमकी देने वाले को पुलिस ने रोहतास जिले के डालमिया नगर थाना क्षेत्र से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित मन्नन यादव है। जो दूध बेचने का व्यापार करता है। गौरतलब है कि इस शुक्रवार को डिप्टी मेयर राजेश वर्मा की पत्‍‌नी पूजा को सुबह एक कॉल आया। फोन करने वाले ने उनके पति को जान से मारने की बात कहते हुए भद्दी-भद्दी गालियां दी। इसके अलावा दोपहर तक उसने करीब 21 बार कॉल किया। इसके बाद पूजा ने मामले की शिकायत आदमपुर थाने में दर्ज कराई थी। एसएसपी मनोज कुमार ने है कि आरोपित को भागलपुर लाकर उससे पूछताछ होगी कि उसे मोबाइल नंबर कहां से मिला और उसने धमकी क्यों दी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

क्यों किया 21 बार किया कॉल जांच कर रही पुलिस

पुलिस की एक टीम आरोपित को लाने के लिए रोहतास चली गई है। पुलिस इस बात की जांच करेगी कि राजेश वर्मा की पत्‍‌नी पूजा के मोबाइल पर मन्नन ने फोन कर धमकी क्यों दी। इसके अलावा उसने इतने बार क्यों कॉल किया। जबकि डिप्टी मेयर की पत्‍‌नी ने अपनी पहचान भी बताई थी। पूजा को पहली कॉल सुबह 8.13 में आई थी। जबकि अंतिम कॉल सवा एक बजे के करीब आई थी।

परिवार वालों ने ली राहत की सांस

डिप्टी मेयर को धमकी भरे कॉल आने के कारण पूरा परिवार काफी दहशत में था। मगर पुलिस द्वारा आरोपित को लोकेशन ढूंढ उसे गिरफ्तार कर लेने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली है। वहीं परिवार वालों का कहना है कि इस तरह की धमकी भरे फोन कॉल या अन्य गतिविधि से भय हो जाता है। ऐसे में पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे मामले की मानिट¨रग खुद एसएसपी मनोज कुमार कर रहे थे।

नहीं है आपराधिक इतिहास

एसएसपी मनोज कुमार ने कहा है कि आरोपित की गिरफ्तारी के बाद उसकी पूरी कुंडली खंगाली गई। मगर उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। इस कारण मामले की जांच की जा रही है। किसी के कहने पर तो उसने ऐसा नहीं कहा। उन्होंने कहा कि पूछताछ के बाद ही इस मामले में और जानकारी दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में धमकी देने वाले की गिरफ्तारी के साथ जिस फोन से बात हुई थी। उसे भी बरामद कर लिया गया है। उसकी भी जांच की जा रही है।