गबन मामले में एसडीओ को दिया आवेदन

Crime Reoprts

बीडीओ, मुखिया व पंचायत सचिव पर गबन का आरोप

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नवगछिया : नवगछिया प्रखंड के नगर पंचायत निवासी सह अधिवक्ता गंगा प्रसाद मंडल ने नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी राघवेंद्र सिंह को आवेदन देकर पंचायत में चौदहवें वित्त योजना की राशि में अनियमितता व गबन करने को लेकर पंचायत के मुखिया भरत लाल पासवान, नवगछिया बीडीओ राजीव कुमार रंजन व पंचायत सचिव मुरलीधर पंडित पर आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है. दिए गए आवेदन में गंगा प्रसाद द्वारा आरोप लगाया गया है कि 14वें वित्त आयोग की राशि ग्राम पंचायत नगर योजना के तहत पचपन चापाकल लगाई गई थी. जिसका प्राकलन राशि प्रत्येक चापाकल 12319 रुपए है. प्रत्येक चापाकल की गहराई 100 फिट तथा 10 मीटर चबूतरा 10 फिट नाला के साथ बनाया जाना था. एवं बोर्ड लगाकर प्राकलन राशि तैयार करना था. उक्त प्राकलन के बावजूद सिर्फ 55 से 70 फीट चापाकल की गहराई लगाई गई है. वहीं योजना के तहत स्ट्रीट लाइट लगाई गई है. जिसका प्राकलन राशि 7450 रुपइया नगर पंचायत में लगाए गए स्ट्रीट लाइट जिसमें साठ लाइट खरीद की गई है. जिसका कीमत प्रत्येक लाइट 6500 का है. प्रत्येक लाइट का बाजार मूल्य 1500 से 2000 अदा किया गया है. शेष राशि सरकारी उपरोक्त तीनो पदाधिकारी गबन कर चुके हैं. योजना का प्रारंभ लगभग 6 महीने पूर्व हो चुका है. लेकिन आज तक मापी पुस्तिका पूर्ण नहीं किया गया है.इससे स्पष्ट होता है कि समय बीत जाने पर कनीय अभियंता से मिल कर मापी पुस्तिका पूर्ण कर रुपए का गबन करने की योजना बनाई जा रही है. जिसको लेकर जांच करने की मांग की गई. वही नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी ने इस मामले में जांच के लिए गोपालपुर बीडीओ रत्ना श्रीवास्तव को नियुक्त किया है.