नवगछिया : बड़ी वारदात की साजिश रच रहे दो अपराधियों को पुलिस ने धरा, बड़ी संख्या में अपराधी जुटे-Naugachia News

Crime Reoprts

बिहपुर: किसी बड़ी वारदात की साजिश रच रहे दो अपराधियों को पुलिस ने बम, गोली व कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के मिल्की गांव में शुक्रवार की देर रात की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मिल्की गांव निवासी अपराधी मो. रोजी के घर बड़ी संख्या में अपराधी जुटे हुए हैं और किसी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसके बाद बिहपुर थानेदार रंजीत कुमार ने इसकी जानकारी एसपी निधि रानी को दी। एसपी ने चार थानों की पुलिस की टीम बनाकर मिल्की गांव भेजा। इसके बाद पुलिस टीम ने अपराधी मो. रोजी के घर को चारों ओर से घेर लिया। हालांकि मो. रोजी सहित चार-पांच अपराधी भाग गए। लेकिन मो. रोजी के दो बेटे मो. तालीम और मो. अबू शाहिद पुलिस के हत्थे चढ़ गए।