भवानीपुर थाना क्षेत्र स्थित एनएच-31 स्थिति भगवान पेट्रोल पंप के पास शनिवार की सुबह लगभग 7:30 बजे भागलपुर से बेगूसराय की ओर जा रहा गिट्टी लदे ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक धू-धूकर जलने लगा। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पेट्रोल पंप के पास हुई इस घटना से पंप के कर्मी भी दहशत में आ गए। हालांकि पेट्रोल पंप पर इस घटना का कोई असर नहीं पड़ा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ट्रक संख्या बीआर-10-जी ए 2777 क्षतिग्रस्त हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस की सक्रियता से बड़ा हादसा टल गया। जलकर ट्रक का टायर भ्रष्ट होने पर जोरदार आवाज हुई, इससे वहां मौजूद लोग सहम गए। इस घटना की वजह बैट्री की तार में खराबी आने के कारण शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। इस दौरान चालक ने उसे ठीक करने की कोशिश भी की, नहीं वह कामयाब नहीं हो पाया।

बताया जाता है कि इस दौरान चालक झुलस भी गया। पर ट्रक में तेजी से आग पकड़ने पर कंपनी की दूसरी गाड़ी पर बैठकर चालक व उपचालक जलते हुए ट्रक काे छोड़कर निकल गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से घंटों बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान एनएच की दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
दूसरी ओर जमुई के सनोहि का बालू लदा ट्रक एनएच-31 नारायणपुर चौक पर शनिवार की सुबह करीब 5 बजे नारायणपुर चौक पर असंतुलित होकर दुकान की तरफ झुक गया। चालक, खलासी और दुकानदार सुरक्षित हैं। मौके पर भवानीपुर पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल मौजूद थे।
