Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
नवगछिया : निर्भीक महिला पत्रकार गौरी लंकेश की निर्मम हत्या के खिलाफ आज भाकपा माले ने खैरपुर बाजार कदवा में विरोध मार्च निकालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूका. जिसका नेतृत्व भाकपा माले के जिला सचिव विंदेशवरी मंडल, माले के नवगछिया प्रखंड सचिव रामदेव सिंह और आइसा के वि वि संयोजक रूपेश यादव ने किया.
इस मौके पर माले के जिला सचिव विंदेशवरी मंडल ने कहा कि भाजपा सरकार अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रतिबंध लगाने की साजिश कर रही हैं. इसी करी में फंसारे, डाभोलकर, कलबुरगी. अब और गौरी लंकेश की फासिस्ट ताकतों द्वारा हत्या करबा दी,

उन्होंने कहा कि इन्द्रा की तानाशाही के खिलाफ छात्र नौजवान, किसान मजदूर ने परास्त किया।.मोदी के फासिस्ट ताकत को भी परास्त करेगी, जनता लोकतंत्र की रक्षा करेगी. साझी विरासत को कायम रखेगी और मोदी को परास्त करेगी. इस मौके पर प्रमोद, रुद्रल विशनु रविन्द्र मिसर पूरन मंडल शंकर ठाकुर रामचरण मंडल आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.
