नवगछिया : गेरेया पेट्रोल पंप के पास दो ट्रक की हुई टक्कर, चालक सहित तीन ..-Naugachia News

गोपालपुर

नवगछिया : परबत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशीला पुल पहुंच पथ पर गेरेया पेट्रोल पंप के पास गरुवार को दो ट्रक की हुई टक्कर में दोनो ट्रक के चालक व एक खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची परबत्ता पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घायलों में बांका जिले के बाराहाट थाना क्षेत्र के हरिपुर निवासी सुरेश यादव के पुत्र जयराम यादव, बाराहाट निवासी वकील यादव के पुत्र मुकेश यादव एवं बांका के मसीडीह निवासी पंकज यादव शामिल हैं.

अनुमंडल अस्पताल में सभी घायलो का इलाज कराया गया. घायलों में जयराम यादव एवं पंकज यादव की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया. वहीं दुर्घटना ग्रस्त ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है.