रंगरा प्रखंड के नाजिर पर होगी विभागीय कार्रवाई, बीडीओ से स्पष्टीकरण -Naugachia News

गोपालपुर

एसडीओ कार्यालय में शुक्रवार को बीडीओ के साथ एसडीओ ने बैठक की। इसमें सभी बीडीओ का बैंक खाता बंद करने की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में एसडीओ ने पाया कि सबसे ज्यादा खाता गोपालपुर प्रखंड में 17, रंगरा चौक में 12, इस्माइलपुर में नौ और बिहपुर प्रखंड में नौ खाता पाया गया। एसडीओ ने सभी बीडीओ को अविलंब खाता बंद करने का निर्देश दिया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

साथ ही कहा कि किस खाता में कितनी राशि किस-किस योजना की है, उससे संबंधित बीडीओ विस्तृत प्रतिवेदन दें। कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत बिहपुर प्रखंड में 6148.50 रुपये और खरीक प्रखंड में एक लाख रुपये बचे हैं। एसडीओ ने खरीक एवं बिहपुर बीडीओ को निर्देश दिया कि जिन पंचायतों का उपयोगिता प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया है, उन पंचायत सचिव को राशि उपलब्ध करा दे। लोक शिकायत निवारण की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि बिहपुर प्रखंड में दो, नवगछिया प्रखंड में एक और गोपालपुर में एक मामला लंबित है। संबंधित बीडीओ को मामले के निष्पादन का आदेश दिया गया।

इस्माइलपुर प्रखंड प्रधान सहायक का वेतन कटा

न्यायालय वाद की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि गोपालपुर प्रखंड में दो और खरीक में दो मामला है। संबंधित बीडीओ को निर्देश दिया गया कि सीडब्लूजेसी मामले को तुरंत निष्पादित कर अगली बैठक में अद्यतन प्रतिवेदन के साथ भाग लेंगे। अनुमंडल में सबसे खराब प्रगति प्रतिवेदन रहने के कारण बीडीओ रंगरा से स्पष्टीकरण पूछा गया। रंगरा प्रखंड के नाजिर के विरुद्ध प्रपत्र क के आरोप गठन कर भेजने का निर्देश दिया गया। बैठक से इस्माइलपुर प्रखंड के प्रधान सहायक अनुपस्थित थे। इस कारण उनका एक दिन का वेतन रोकते हुए गायब रहने का कारण पूछा गया।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन की समीक्षा के दौरान पाया गया कि काफी लाभुकों को स्वीकृति आदेश प्राप्त होने के बाद भी खाते में राशि नहीं जा रही है। ऐसे लाभुकों की सूची बनाने का निर्देश दिया गया ताकि भुगतान किया जा सके। बैठक में बीजीआरएफ, 13वीं-14वीं वित आयोग, सेवांत लाभ, इंदिरा आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा की गई।