देसी तकनीक से हनुमान मंदिर को 6 फीट किया ऊंचा- Naugachia News

बिहपुर

खरीक  : प्रखंड के तुलसीपुर गांव स्थित है सार्वजनिक हनुमान मंदिर को जमीन के अस्तर से 6 फीट ऊंचा देसी तकनीक द्वारा किया गया है. ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए कहा कि सन 1979 में इस मंदिर की स्थापना की गई थी. इनदिनों यह मंदिर सड़क के स्तर से 2 फीट नीचे चला गया था. जिसके कारण बरसात के मौसम में मंदिर के गर्भगृह तक वर्षा का पानी पहुंच जाता था,

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिस से श्रद्धालुओं को पूजा पाठ करने में काफी कठिनाई होती थी. इस बाबत ग्रामीणों ने नवगछिया के कोसी पर स्थित खैरपुर कदवा गुरु स्थान निवासी निरोज राजमिस्त्री से संपर्क किया. और मंदिर को ऊंचा करने का काम शुरू करवाया. महज 15 दिनों में ही मंदिर को 6 फीट ऊंचा कर दिया गया है. राजमिस्त्री द्वारा जैक की सहायता से मंदिर को ऊंचा किया गया है. राजमिस्त्री निरोज ने जानकारी देते हुए कहा कि इसी माह तक मंदिर ग्रामीणों को सुपुर्द कर दिया जाएगा. मंदिर को ऊंचा करने में आने वाले लागत को ग्रामीणों ने मिलकर इकट्ठा किया है. देसी तकनीक से ऊँचा किये जा हनुमान मंदिर को लेकर ग्रामीणों में उत्साह है.