बिहपुर। बिहपुर विद्युत प्रशाखा में तीन सितंबर मंगलवार को सुबह आठ बजे से लेकर रात के 11 बजे तक करीब 15 घंटे बिजली बाधित रहेगी। यह जानकारी देते
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!विद्युत अनुमंडल बिहपुर के एसडीओ अभिषेक पासवान ने बताया की बिहपुर पावर सबस्टेशन में 10 एमवीए क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर लगाए जाने हैं। इस ट्रांसफार्मर को लगाने का उद्देश्य लोड बढ़ जाने से बिजली ट्रिपिंग की समस्या को दूर करना है। अभी पांच एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर है।

