नवगछिया: डकैती की योजना बनाते नवगछिया पुलिस ने 7 लोगों को हरवे हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में अमित कुमार, राघव पांडे, विकास कुमार, गुलशन कुमार, उज्जवल कुमार, कुंदन राज और बबलू कुमार शामिल है।
इन लोगों के पास से 315 बोर का दो देसी पिस्तौल, चार गोली, 9 मोबाइल, एक ऑटोमेटिक चाकू, दो रिंच, 4 मोबाइल चार्जर, एक लोहे की टेंगारी, एक बैटरी 12 वोल्ट की, एक दबिया, दो लोहे का फाइटिंग पंजा तथा एक पेचकस भी बरामद किया गया है।

उपरोक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक नवगछिया पंकज सिन्हा ने एक प्रेस वार्ता के दौरान देते हुए बताया कि यह सभी लोग नवगछिया नगर स्थित प्रोफेसर कॉलोनी में राजेश कुमार यादव के मकान में डकैती की योजना बनाते गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किए गए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!