नारायणपुर -भवानीपुर थाना क्षेत्र के अशाटोल में एक छात्रा को बच्चे के हाथों प्रेमपत्र भेजवाना मनचले युवक को महंगा पड़ा.गुरुवार को दोपहर में पत्र के पकड़े जाने पर लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी.ग्रामीणों ने भवानीपुर पुलिस को दुरभाष पर सुचना दिया मौके पर पहुंचे पुलिस ने युवक को हिरासत में ले थाना ले गया.ग्रामीणों के अनुसार आशाटोल के मनोज शर्मा की पुत्री जेपी कॉलेज नारायणपुर में स्नातक की छात्रा है.उसी गाँव का नागेश्वर शर्मा का पुत्र पिछले पाँच माह से बुरी नजर रख रहा था.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!एक तरफा प्यार में सुमित शर्मा बराबर छात्रा को अश्लील इशारे करता था,राह चलते घर से कॉलेज आते जाते फब्तियां कसता था.इसकी शिकायत छात्रा ने परिजन से की तो परिजन ने गाँव वालों को बताया था. लेकिन उसमें सुधार नहीं हुआ गुरुवार को सुमित ने छात्रा के नाम एक बच्चे से धमकी भरा प्रेम पत्र उसे भेजवाया तो रास्ते में वह पत्र छात्रा के परिजन को हाथ लगी.
बस क्या था उस पत्र के आधार पर और उसके द्वारा किये जा रहे गलत व्यवहार से आजीज होकर छात्रा के परिजनों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले किया. छात्रा ने सुमित के विरुद्ध ओपी में आवेदन भी दी है.लेकिन खबर है कि पुलिस उसे अपने साथ ले गई और छात्रा ने आवेदन भी ओपी में दी है परंतु सुमित को हिदायत देकर समझा बुझाकर घर भेज दिया गया.गाँव आने पर फिर वह उसी तरह का हरकत करने लगा जिससे मनोज के परिजन परेशान हैं.

