दरिंदों की पिटाई से छात्रा असहनीय दर्द से जूझ रही, कलाई की हड्डी टूट गई-Naugachia News

सूचना/खबरे

खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के बगड़ी में स्कूली छात्रा विवेका यादव की पुत्री साक्षी कुमारी को पड़ोस के लोगों ने लाठी डंडे से जमकर पिटाई कर दी.पिटाई होने से छात्रा की हाथ की कलाई की हड्डी टूट गई. जिससे छात्रा गंभीर रूप जख्मी हो गई.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरिंदों की पिटाई से छात्रा असहनीय दर्द से जूझ रही है.इस संदर्भ में लड़की के पिता विवेका यादव ने खरीक थाना में आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है. खरीक पुलिस ने जख्मी छात्रा को प्राथमिक उपचार के लिए खरीक पीएचसी भेज दिया है.

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. परिजनों का कहना है की मध्य विद्यालय बगड़ी स्कूल से निकलने के क्रम में गांव के मनबढू लड़कों ने पिटाई कर मेरी बेटी का हाथ तोड़ दिया.विद्यालय के शिक्षकों ने के मना करने के बावजूद भी आरोपितों ने एक न सुनी. छात्रा के पिता ने खरीक पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गुहार लगाई है.