ग्रामीणों ने गांव के पियक्कड़ को रस्सी से बांधकर रखा, कर रहा था ये काम – Naugachia News

बिहपुर

खरीक  : अब शराब पीने वालों का खैर नहीं है खरीक थाना क्षेत्र के कठेला में मंगलवार को ग्रामीणों ने गांव के पियक्कड़ कन्हैया कुमार को रस्सी से बांधकर खरीक थाना पहुंचा दिया.खरीक पुलिस ने पियक्कड़ कन्हैया का मेडिकल जांच कराकर हिरासत में लेकर खरीक थाना हाजत में बंद कर दिया है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

खरीक थाना अध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि युवक सोमवार की रात शराब के नशे में धुत होकर एक महिला के घर पर दस्तक देने लगा और घर घुसने का कोशिश किया महिला ने दरवाजा बंद कर लिया लेकिन फिर भी वह उसके घर पर ही रात में रहा. युवक महिला के घर से नहीं निकल रहा था.

आखिरकार ग्रामीणों ने युवक को उसके पिता रामवृक्ष को मंगलवार की सुबह सुपुर्द कर दिया. लेकिन इसके बावजूद भी नशे में धुत युवक ने बाबा स्थान कठेला के समीप सार्वजनिक रूप से लोगों को गाली गलौज और उपद्रव करना शुरू कर दिया. ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया.गिरफ्तार पियक्कड़ को जेल भेजा जाएगा.